वर्णिक छंदों में गिनती तो वर्णों की होती है| किसी भी वर्णिक छन्द में वर्णों का समूह गण कहलाता है। ये प्रायः तीन वर्णों से मिलकर एक गण का निर्माण करते हैं। इन गणों के नाम इस प्रकार से हैं: यगण, मगण, तगण, रगण, जगण, भगण, नगण और सगण। इन गणों के लिए मात्रा की गिनती होती है जिसके लिए सूत्र है: यमाताराजभानसलगा